बकरी चरा रही किशोरी को जंगल से भगा ले गया युवक

उज्जैन। बकरी चराने निकली किशोरी को गांव का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजन ने अपहरण की रिपोर्ट बिरलाग्राम थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने 12 दिन तक तलाश के बाद दोनों को द्वारका गुजरात से पकड़ा और थाने लाई। एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया बिरलाग्राम थाना अंतर्गत गांव में रहने वाली किशोरी घर से बकरियां चराने का कहकर निकली जो घर नहीं लौटी। परिजन ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी और मुखबिर के माध्यम से किशोरी की तलाश शुरू की। परिजन ने गांव में रहने वाले नागेश्वर पिता अमरू उर्फ इंदर चंद्रवंशी निवासी पिपलोदा सागोती माता पर शंका जाहिर की। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया जो द्वारका गुजरात में चल रहा था। थाने से एसआई उपाध्याय के साथ जितेन्द्र चौहान, ईश्वर परिहार, बिंदिया, भूली धनगर की टीम ने द्वारका पहुंचकर नागेश्वर व किशोरी को पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। किशोरी ने पुलिस को बताया कि नागेश्वर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।










