गर्ल्स हॉस्टल के पास पिस्टल लेकर खड़ा था युवक, मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा

माधवनगर पुलिस ने आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। दशहरा मैदान के पीछे गल्र्स हॉस्टल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े युवक को माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा है। पुलिस ने पिस्टल जब्त करते हुए आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
माधवनगर पुलिस ने बताया एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम आरक्षक अविनाश और देवराज के साथ सर्कल भ्रमण पर थे तभी घासमंडी पर उन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड पर गल्र्स हॉस्टल के पास सफेद शर्ट और ब्लू जींस में देशी पिस्टल लेकर खड़ा है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद पुलिसकर्मी बताई गई जगह पहुंचे। यहां कार को सडक़ के साइड में खड़ा कर दबे पांव आगे बढ़े और युवक पर नजर रखी।
इसके बाद उसकी घेराबंदी की लेकिन पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम यश उर्फ दक्ष पिता चंद्रशेखर मरमट (21) निवासी जाल कम्पाउंड, मक्सी रोड बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी पिस्टल जब्त की गई। उससे पास लाइसेंस भी नहीं मिला। पिस्टल पर मेड इन यूएसए बीओआर लिखा है जिसे जब्त किया कर आरोपी यश को गिरफ्तार किया गया।









