Advertisement

दोस्त के विवाद में हो गई युवक की हत्या

दोनों पक्षों के आधा दर्जन युवक घायल, 3 का उपचार जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक युवक का बदमाशों से विवाद हुआ। उसने अपने दोस्तों को एकत्रित किया और दूसरे पक्ष से मारपीट करने पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच चाकू, तलवार, पाइप चले जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। नीलगंगा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया और युवक के शव का पीएम कराया है।

घायलों ने सुनाई हत्या की कहानी

Advertisement

घायल विवेकानंद कालोनी निवासी कान्हा पिता सुरेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में डमरू और संजय नगर निवासी रोहित पिता विनोद का विवाद हुआ था। शाम करीब 6 बजे डमरू हमारे घर आया। उसने शिव पिता प्रभु कटारा, रोहित पिता शंभू सिंह को साथ लिया और बसोड़ पट्टी संजय नगर पहुंचा। यहां दूसरे पक्ष के कुक्की, रोहित और उनके 8-10 दोस्त पहले से हथियार लेकर खड़े थे। मोटर साइकिलों से उतरते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के युवकों ने कान्हा, शिव, रोहित और डमरू पर तलवार, चाकू, पाइप से हमला बोला। दूसरे पक्ष ने भी हथियार चलाए।

दोनों पक्षों के बीच हुई भीषण लड़ाई में रोहित पिता शंभू को तलवार व चाकू के अत्यधिक घाव लगे जिससे उसकी मृत्यु हो गई, उसके कजीन कान्हा, दोस्त शिव को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष में रोहित पिता विनोद, चंचल, तुषार घायल हुए। रोहित का चरक अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisement

दूसरे पक्ष से घायल रोहित ने बताया कि रोहित निवासी संजय नगर ने बताया कि मैं फर्नीचर बनाने का काम करता हूं। डमरू योगी से पुराना विवाद था। पैदल घर जा रहा था तभी डमरू, लव, जय, कान्हा व उनके दोस्तों ने रास्ते में रोका। सभी के पास चाकू, तलवार, पाइप व अन्य हथियार थे। उन्होंने घेरकर मारपीट शुरू की। बीच बचाव करने आए चंचल, तुषार को भी पीटा।

दोस्त घर से बुलाकर ले गया था
मृतक रोहित के पिता शंभू सिंह ने बताया कि मेरा बेटा 6 बहनों में इकलौता भाई था। उसकी भी दो बेटियां हैं। वह बेलदारी करता था। होली खेलने के बाद वह घर पर ही था शाम को डमरू आया और कुछ देर में लौटने का कहकर उसे अपने साथ ले गया। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि रोहित की हत्या हो गई है। उसकी दो बेटियां हैं। वह कभी विवादों में नहीं पड़ता था। दूसरे के झगड़े में बदमाशों ने इकलौते बेटे की हत्या कर दी।

Related Articles

Write a review