देवासगेट पर रात 10.30 बजे युवक की पाइप से पिटाई

उज्जैन। बाइक टकराने के विवाद में तीन बदमाशों ने युवक की पिटाई कर दी। देवासगेट पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि देसाई नगर निवासी विशाल पिता राजू पेडवा बाइक से रात 10.30 बजे देवासगेट स्थित होटल के सामने से जा रहा था तभी श्याम ठाकुर, बबलू और राहुल की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इसको लेकर तीनों ने विशाल के साथ गाली गलौज कर स्टील के पाइप से मारपीट की। इधर जूना सोमवारिया निवासी नरेन्द्र पिता बबलू वर्मा के साथ मिथुन माली, चांद जोशी ने मारपीट की। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया नरेंद्र ने नई बाइक खरीदी थी जिस पर मिथुन और चांद ने मिठाई खिलाने की बात कही इसी को लेकर विवाद हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
घर के सामने वाहन खड़ा करने पर पीटा
उज्जैन। घर के सामने वाहन खड़ा करने की बात पर तीन युवकों ने भाइयों को पीटकर घायल कर दिया जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि नृसिंहघाट निवासी 21 वर्षीय विकास पिता बद्रीलाल के घर के सामने अज्जू, नितेश, आशीष ने अपना वाहन खड़ा कर दिया था। उनसे वाहन हटाने को कहा तो विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए विकास के भाई अर्जुन को भी युवकों ने पीटा जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई।









