महावीर बाग में वृद्ध के गले से चेन झपटने वाला युवक गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की महावीर बाग कॉलोनी में गुरुवार शाम टहलने निकले वृद्ध के गले से अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
पुलिस ने बताया कि महावीर बाग कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय चैनसिंह रघुवंशी गुरुवार शाम पैदल टहलने निकले थे। परमेश्वरी गार्डन के पास बाइक पर आए नकाबपोश बदमाश ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारा और 2 तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिसमें बिना नंबर की बाइक पर टोपी लगाए नकाबपोश युवक दिखा।
पुलिस ने घेराबंदी कर घट्टिया निवासी संतोष पिता श्रीधर व्यास को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली। उसने पुलिस को बताया कि वह त्रिवेणी हिल्स में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। सांची पार्लर संचालित करता है। दुकान ठीक से नहीं चलने और कर्जा होने के कारण परेशान था। इसी कारण पहली बार चैन स्नेचिंग की वारदात की थी।








