नईपेठ शनि मंदिर पर आज 51 लीटर तेल से अभिषेक

धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नईपेठ स्थित प्राचीन शनि मंदिर में आज गुरुवार को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह मंदिर नगर के प्राचीन 84 महादेवों में से एक 50 वें स्थान पर भी आता है। इसलिए इस मंदिर की खासी मान्यता है। यहां पर श्री स्थावरेश्वर महादेव शनि मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

पुराणों में वर्णन है कि इन महादेव के शनि जन्मोत्सव, शनि प्रदोष और शनिवार के दिन तिल के तेल, सरसों के तेल और दूध से अभिषेक, पूजन कर काली तिल और शनि संबंधित सामग्री अर्पण कर दान करे तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है तथा शनि की साढ़ेसाती, ढैया और महादशा आदि कष्टों और पीड़ा से भी मुक्ति मिलती हैं। शनिदेव की विशेष कृपा से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती हैं। मंदिर के पुजारी विजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भक्तों द्वारा विशेष जड़ी बूटियों से हवन कर दोपहर में 12 बजे महाआरती की जाएगी। शाम 7 बजे से महिला मंडल के भजन-कीर्तन होंगे। मंदिर के राम पुजारी, अर्पित पुजारी, आयुष पुजारी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में अभिषेक, पूजन, हवन और महाआरती में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की हैं।

advertisement

श्री क्षिप्रेश्वर सिद्ध शनि मंदिर पर आज होगा महाआरती का आयोजन

उज्जैन। रामघाट स्थित श्री क्षिप्रेश्वर सिद्ध शनि मंदिर पर हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 6 जून को शनि जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री क्षिप्रेश्वर शनि सामाजिक कल्याण समिति द्वारा विशाल भण्डारा, भजन संध्या एवं शिप्रा नदी पर साधु संतों द्वारा आज शाम 6 बजे मां शिप्रा का पूजन, अभिषेक कर महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर शेखर आचार्य उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में पं. राजेन्द्र जोशी, पं. विजय जोशी,पं. रोहित जोशी, पं. सोनू जोशी, कान्हा पंवार, कान्हा जोशी एवं समस्त जोशी परिवार अपनी सेवा देंगे।

advertisement

Related Articles

close