इंदौर जा रही एसी बस में आग अशोकनगर में उठीं तेज लपटें

बस के कांच तोडक़र यात्रियों को निकाला गया

इंदौर। अशोकनगर जिले में शनिवार रात एक भीषण हादसा हो गया। इंदौर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बस बालाजी ट्रैवल्स की थी और उसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोडक़र यात्रियों को बाहर निकाला। पास ही मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर ब्रिगेड का पानी खत्म, दूसरी बुलाई
आग लगने की सूचना मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने के बाद भी लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड बुलाई गई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बस स्टाफ ने बताया कि बस पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर के रास्ते इंदौर जा रही थी और लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं। स्टाफ का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। बस के अंदर जाकर जांच भी की गई।
हेड कॉन्स्टेबल बोले- तेजी से लपटें बढ़ी
कदवाया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह रघुवंशी ने बताया कि मैं कदवाया से बस में डाक लेकर बैठा था, अशोकनगर के लिए जा रहा था। जैसे ही बमनाबर गांव के पास पहुंचे तो अचानक से बस के अगले हिस्से अल्टीनेटर में आग लग गई। देखा तो धुआं निकलने लगा था आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। तत्काल ही बस में सवार सभी यात्रियों से बाहर निकलने को कहा। हालांकि गेट के माध्यम से एक साथ इतने यात्री बाहर नहीं निकाल सकते थे।









