Advertisement

सांदीपनि स्कूल के विद्यार्थी टीचर की हठधर्मिता से परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर के सांदीपनि स्कूल में से एक जीवाजीगंज हायर सेकंडरी के विद्यार्थी शिक्षक विश्वास पॉल की हठधर्मिता से परेशान हैं। हाल यह है विश्वास पॉल ठीक से बच्चों की क्लास नहीं लेते। वह कक्षा के बजाय प्राचार्य के कक्ष में बैठते हैं और बच्चों पर रौब गांठते हैं। विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर संभागायुक्त और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में बताया गया है कि पॉल सर के कारण विद्यालय में अव्यवस्था फैली हुई है। वह प्राचार्य शशिकुमार बोरखडिय़ा के रूम में बैठते हैं और इसी कक्ष में क्लास भी लेते हैं। पॉल कभी भी समय पर स्कूल नहीं आते। वह कभी भी पूरी क्लास नहीं लेते, क्लास के दौरान भी वह मोबाइल फोन पर बात करते रहते हैं।

उन्होंने अपने पीरियड इस प्रकार सेट कर रखे हैं कि वह लंच से पहले पूरे हो जाए और वह लंच के बाद स्कूल से चले जाए। पॉल सर का खौफ इतना है कि प्राचार्य भी उनके खिलाफ एक्शन नहीं लेते। विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलान पर भी शिकायत की है। सांदीपनि जीवाजीगंज उमावि के शौचालयों-क्लास रूम में गंदगी रहती है और यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

Advertisement

विद्यार्थियों के अनुसार जानते हैं शिकायत के बारे में

अमन: बिजली बोर्ड करंट मार रहे, बैठने की व्यवस्था नहीं

Advertisement

रिजवान: गणित के शिक्षक पाल स्कूल में बोर्ड पर नहीं पढ़ाते। कॉपी में पढ़ाते हैं। जिससे सभी बच्चों को समझ नहीं आता।

विशाल चौधरी: ब्लाक लेवल स्पर्धा में अच्छा खेलने के बाद भी उसका चयन नहीं हुआ। भेदभाव किया जा रहा है।

समीर: क्लास रूम में आकर शिक्षक नहीं पढ़ाते। खास विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाते हैं।

मुस्कान उचाडिय़ा: छत टपक रही है, बारिश में गीली दीवारों में करंट आता है।

तरुण पांचाल: गणित के शिक्षक सभी विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से नहीं पढ़ाते।

अमीन अली: क्लास रूम में बिजली तार खुले हैं। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।

रोशन पवार: समय पर क्लास नहीं लग रही। पढ़ाई भी नहीं होती। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ज्यादा समस्या।

विद्यार्थियों की अन्य समस्याएं

कक्षा 11 वीें में संस्कृत विषय नहीं मिलता, क्योंकि शिक्षक नहीं है।

गणित शिक्षक की मनमानी से परेशान इस साल भी कई प्रतिभावान बच्चों ने स्कूल छोड़ा।

स्कूल परिसर में गंदगी, घास उगी है। शौचालयों में गंदगी का अंबार।

शिकायत पर शिक्षक एफआईआर व पढ़ाई में नुकसान की धमकी देते है।

स्कूल प्रांगण में धार्मिक आयोजनों पर शिक्षकों का विरोध रहता है।

(संभाग आयुक्त , कलेक्टर को प्रेषित शिकायत के मुताबिक)

इस संबंध में शिक्षक विश्वास पॉल से उनके मोबाइल नंबर 8821823199 पर संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। जब भी चर्चा होगी, आपको बताया जाएगा।

Related Articles