Advertisement

एक्टर दर्शन कुमार भस्मार्ती में शामिल हुए, बोले आरती का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल

मैरी कॉम फिल्म से की थी एक्टिंग की शुरुआत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी का आना-जाना बना हुआ है। शुक्रवार तडक़े भस्मार्ती में बॉलीवुड एक्टर दर्शन कुमार पहुंचे। पीला कुर्ता और सफेद धोती में उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान पूरे समय वह हाथ जोडक़र भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने भगवान के दर्शन किए। अर्पित पुजारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने अपनी वेबसीरीज आश्रम ३ की सफलता की कामना की।

मीडिया से बात करते हुए दर्शन कुमार ने कहा कि भस्मार्ती का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है। माहौल मैजिकल था, आरती देख रौंगटे खड़े हो गए। यह सब भगवाान शिव की ही माया है। कल ही आश्रम-३ का टेलर लॉन्च हुआ और आज भगवान महाकाल ने मुझे यहां बुला लिया। भगवान का जितना धन्यवाद करूं कम है क्योंकि जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी सराहा।

Advertisement

तेरे नाम में बने थे सलमान के दोस्त

दर्शन के कॅरियर की बात की जाए तो उन्होंने वर्ष 2003 में तेरे नाम फिल्म में सलमान खान के दोस्त की भूमिका निभाई थी। मुख्य भूमिका के रूप में २०१४ में मैरी कॉम फिल्म से शुरुआत की थी। इसमें प्रियंका चौपड़ा उनके साथ थीं। इसके अलावा कश्मीर फाइल्स, एनएच १० जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review