Advertisement

सात डिग्री गिरने के बाद अगले ही दिन पांच डिग्री चढ़ा तापमान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मौसम आंखमिचौली कर रहा है। हाल यह है कि दिन का तापमान एक दिन ७ डिग्री नीचे गिरता है तो अगले ही दिन वह पांच दिन चढ़ जाता है। यहीं स्थिति रात के तापमान की है, जिसमें भी तेजी से उतार-चढा़व हो रहा है। एक ही दिन में तापमान में 5-7  डिग्री के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और जुकाम, सर्दी, खांसी का शिकार लोग हो रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मौसम में बदलाव की शुरुआत २५ अक्टूबर से हुई थी। इस दिन अधिकतम तापमान 32.0डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री था। दिन और रात में हुई बारिश से दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई और 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 20.7 और अधिकतम 25.7 रिकॉर्ड किया। 27 अक्टूबर को तापमान में एक बार फिर बदलाव दिखा और अधिकतम तापमान उमस के कारण बढ़कर 30.0 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 21.4 डिग्री दर्ज किया है। 28 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान में फिर से मामूली वृद्धि देखी गई और यह 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।

पांच साल का ट्रेंड, पूरे साल बारिश
पिछले पांच साल से मौसम में एक नया ट्रेंड देखा गया है। इसके मुताबिक पूरे साल बारिश हो रही है। इस साल भी अब तक हर महीने बारिश हुई है। नवंबर में एक नया सिस्टम बनने की उम्मीद है और इससे अगले महीने भी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Write a review