एक साल बाद नगर निगम को मिले 6 स्थायी सहायक आयुक्त

जोन का प्रभार सहायक यंत्री संभाल रहे थे, अब मिली मुक्ति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम में सहायक यंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सहायक आयुक्त न होने से इन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। इस वजह से निगम के कार्य प्रभावित हो रहे थे। पिछले एक साल से सहायक आयुक्त की संख्या शून्य पर आ गई थी। कुछ माह पहले ही शेष रहे एक सहायक आयुक्त के सेवानिवृत्त होने पर निगम में कोई स्थायी आयुक्त नहीं रहे। सहायक यंत्री निगम में प्रभारी सहायक आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इस बीच शहर के 6 जोन का प्रभार संभालने के लिए कोई अधिकारी शेष नहीं रहा, तो सहायक यंत्रियों को जोन की जिम्मेदारी दी गई। पिछले माह निगम में 6 नए सहायक आयुक्त की नियुक्ति की है। इसके साथ ही इन 6 अधिकारियों को इनके जोन का प्रभार सौंप दिया व सहायक यंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। सहायक आयुक्त को जोन प्रभार देने के साथ ही अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी दे दी गई है व सहायक यंत्रियों को पूरी तरह से निगम में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर तकनीकी कार्य संभालने को कहा गया है। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि निगम में शासन ने 6 सहायक आयुक्त की नियुक्ति की है। सभी सहायक आयुक्तों को जोनों का प्रभार दिया गया, ताकि जोन स्तर पर ही समस्याएं खत्म हो जाएं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर होगी। सहायक यंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।

advertisement

सहायक आयुक्त को प्रभार

जोन 1 का प्रभार सहायक यंत्री डीएस परिहार से लेकर सहायक आयुक्त घनश्याम मचार को दिया गया। इन्हें आईटी सेल, राजस्व विभाग संपत्तिकर, पीएचई साहिब खेड़ी, उंडासा, सुरासा प्लांट, ट्रेड लाइसेंस की जिम्मेदारी भी दी गई।

advertisement

जोन 2 का प्रभार सहायक यंत्री राजकुमार राठौर से लेकर सहायक आयुक्त प्रफुल्ल कुमार गठरे को दिया। इन्हें जनसंपर्क, प्रकाश विभाग, कंट्रोल रूम, सीएम हेल्प लाइन, नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोन 3 का प्रभार सहायक यंत्री दीपक शर्मा से लेकर सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती को दिया है। इन्हें नोडल अधिकारी चौड़ीकरण रोड, प्रोजेक्ट सेल नोडल अधिकारी आदि जिम्मेदारी दी गई है।

जोन 4 का प्रभार सहायक यंत्री मनोज राजवानी से लेकर सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे को सौंपा गया। साथ ही इन्हें स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी, लिगेसी वेस्ट डिस्पोजल, बायोमिथेन प्लांट और गोदिया प्लांट की जिम्मेदारी दी गई।

जोन 5 का प्रभार रवि राठौर से लेकर सहायक आयुक्त राघवेंद्र पालिया को दिया। इन्हें वर्कशॉप, सीएंडडी प्लांट, स्वास्थ्य विभाग, समग्र सेल, श्रमिक सेल और फायर आदि विभागों की जिम्मेदारी दी गई।

जोन 6 का प्रभार सहायक यंत्री साहिल मैदावाला से लेकर सहायक आयुक्त पवन कुमार को दिया गया। इन्हें पीएचई, गंभीर, अंबोदिया, और गऊघाट प्लांट की जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles