Advertisement

क्राइम मूवी देखकर क्रेडिट कार्ड में काम करने वाले कर्मचारी ने 10 लाख रु. ठगे

मजदूर से लेकर अफसरों तक को लगाया चूना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। क्रेडिट कार्ड में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान दुकानदार, पी.डब्ल्यू.डी. कर्मचारी, शासकीय कन्या महाविद्यालय की कर्मचारी, मजदूर, ऑटो ड्राइवर और पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों से 10 लाख रुपए की ठग लिए। आरोपी ने ओटीपी पर क्राइम मूवी देखकर ठगने की योजना बनाई।

ख़ास बात यह है कि किसी के पास न तो कोई ओटीपी आया, और न ही किसी एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया गया। इसके बावजूद आरोपी ने इन सभी के क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए ठग लिए। बजाज फिनसर्व के कर्मचारी यांशु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

राज्य साइबर सेल की पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सर्राफ के अनुसार, बजाज फिनसर्व के अधिकारी सौरभ धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि आरबीएल क्रेडिट कार्ड धारकों के बिना किसी जानकारी के क्रेडिट कार्ड से अवैध ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। पीडि़तों का कहना था कि न तो उन्हें कोई कॉल आई, न ही उन्होंने किसी को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) बताया और न ही कोई रिमोट एप्लीकेशन इंस्टॉल किया था।

जांच में यह बात सामने आई कि बजाज फिनसर्व के कर्मचारी यांशु शर्मा की भूमिका संदिग्ध है। यांशु ने ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान कार्डधारकों से उनका कार्ड नंबर, सीवीवी और एक्सपायरी डेट लेकर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त किया और उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट के अनुसार राशि निकाल ली। आरोपी यांशु शर्मा को मूखबीर की सूचना के आधार पर इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स कालोनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि कार्डधारक अक्सर अपने मोबाइल फोन के साथ कार्ड भी दे देते थे, जिससे उन्हें यह जानकारी मिल जाती थी कि कार्ड से किस तरह से पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

मजदूर से लेकर अधिकारी तक, सभी के साथ ठगी
आरोपी ने ठगी की राशि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा करवा दी थी। उसने पुलिस विभाग के एएसआई, बीज निगम के अधिकारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के इंस्ट्रक्टर, अस्पताल के कर्मचारी, किराना दुकान संचालक, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, शासकीय कन्या महाविद्यालय की कर्मचारी, र्इंट-भट्टे के मजदूर और ऑटो ड्राइवर सहित अन्य कई लोगों से 10 लाख रुपए की ठगी की।

Related Articles

Write a review