Advertisement

अक्षरविश्व वुमन पॉवर रैली-2024 : उज्जैन की महिला वोटर्स ने दिखाया अपना पॉवर

2/4 व्हीलर पर सवार होकर किया वोटिंग का आगाज, शहरवासियों को नारों से दिया मतदान करने का संदेश….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वुमन पॉवर रैली में अलग-अलग वेशभूषा धारण करने के साथ साफे पहन मतदाताओं को जागरूक करने वाले स्लोगन की तख्तियां हाथों में लिए नारी शक्ति शपथ दिलाते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अक्षरविश्व की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. श्रुति जैन और प्रबंध संपादक श्रेय जैन

 

Advertisement

उज्जैन। रविवार की सुबह 6.30 बजे से ही क्षीरसागर ग्राउंड पर उज्जैन की नारी शक्ति की भीड़ जमा होने लगी थी। मौका था अक्षरविश्व द्वारा आयोजित वुमन पॉवर रैली का। लोकतंत्र के महापर्व चुनाव 2024 में अपने मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये दैनिक अक्षरविश्व द्वारा वुमन पॉवर रैली का आयोजन किया। उज्जैन शहर में पहली बार आयोजित हुई इस तरह की ऐतिहासिक रैली में नारी शक्ति ने अपने जोश का जज्बा दिखाया।

वुमन पॉवर रैली के लिए सभी ग्रुप मेंबर में अभूतपूर्व उत्साह और जोश देखने को मिला। अक्षरविश्व परिवार सेल्युट करता है, उन सभी वुमन्स को जिन्होंने इस वुमन पॉवर रैली का हिस्सा बनकर शहरवासियों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज सिंह ने नारी शक्ति को 13 मई को मतदान देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका अमित शर्मा ने किया।

Advertisement

कलेक्टर ने नारे लगाकर दिलाई शपथ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरजसिंह, विशेष अतिथि रामनरेश शुक्ल का स्वागत अक्षरविश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन एवं प्रबंध संपादक श्रेय जैन ने किया। कलेक्टर ने नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगवाकर उज्जैन की सुपर वुमेन में जोश भर दिया, साथ ही उन्होंने सभी को 13 मई को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखते ही वुमन पॉवर रैली निकल पड़ी उज्जैन की सड़कों पर वोटिंग का आगाज करने के लिए।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली रैली

क्षीरसागर स्टेडियम से शुरू हुई यह रैली सेंट्रल कोतवाली, कंठाल, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता मंदिर, टॉवर, शहीद पार्क, घासमंडी चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, संजीवनी हॉस्पिटल, मुंगी तिराहा, कालिदास अकादमी, विक्रम यूनिवर्सिटी होते हुए कोठी महल पहुंची। यहां सम्मान और पुरस्कार वितरण किया गया।

अक्षरविश्व परिवार को साधुवाद: कलावती यादव

कोठी महल पर महिलाओं का उत्साहवर्धन करने मुख्य अतिथि निगम सभापति कलावती यादव एवं विशेष अतिथि समाजसेवी सीमा अनिल जैन कालूहेड़ा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रियंका शर्मा उपस्थित थीं। कलावती यादव ने कहा कि निश्चित रूप से आज वुमन पॉवर रैली में आईं सभी महिलाएं अपने पॉवर का प्रयोग मतदान देने में भी करेंगी। आप सभी बधाई की पात्र हैं। इतनी बड़ी संख्या में आपने घर से निकलकर वोटिंग की जागरूकता के लिए इस रैली में भाग लिया। इस सराहनीय पहल के लिए अक्षरविश्व परिवार को साधुवाद।

रैली के आकर्षण


वुमन पॉवर रैली में आई महिला वोटर्स के लिए कोठी महल पर अनेक तरह की एक्टिविटीज भी थी, जैसे: लाइव म्यूजिक, स्टेज परफॉरमेंस, फोटो बूथ, गिफ्ट हैंपर्स, गिफ्ट वाउचर्स के साथ लकी ड्रा भी। साथ ही रैली में भाग लेने वाले ग्रुप्स को विभिन्न कैटेगिरीज में प्राइज भी दिए गए जैसे: मोस्ट एनर्जेटिक ग्रुप, बेस्ट ग्रुप ड्रेसअप, बेस्ट व्हीकल डेकोरेशन, बेस्ट स्लोगन, बिगेस्ट ग्रुप, ऑल राउंडर ग्रुप। सभी पार्टिसिपेंट्स को पुष्प मसालों की तरफ से गिफ्ट और अमूल की छाछ भी दी गई।

रैली में शामिल ग्रुप्स: चार्मिंग ग्रुप, पंजाबी महिला विकास समिति, पद्मावती महिला मंडल, नागर महिला मंडल, अग्रवंशी वुमेंस क्लब, रंग दे बसंती, लायंस क्लब ऑफ उज्जैन पेशन, पद्मावती महिला मंडल, भारत विकास परिषद् सांदीपनि, श्री माहेश्वरी महिला मंडल नरसिंह मंदिर, तिरभिन्नाट ग्रुप, वुमन एम्पायर, दिगंबर जैन महिला परिषद् अवंति, श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल, दीपसखी समूह, महाकाल महिला मंडल, झूलेलाल महिला मंडल, राष्ट्रीय सिंधी समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महसभा महिला प्रकोष्ठ, जीवनदीप महिला विंग।

इन्होंने दी प्रस्तुति:

महिलाओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने हेतु कोठी रोड पर प्रतिभा संगीत कला की बालिकाओं एवं पद्मावती महिला मंडल द्वारा
नाटक की प्रस्तुति दी गई।

सहयोगी संस्थाएं

सहयोगी के रूप में हमारे साथ हैं पुष्प मसाले, बेटर विजऩ , नवोदय विनायक ग्रुप, सागर फोटोग्राफी, रेडियो दस्तक, संकल्प सोशल वेलफेयर सोसाइटी। विभिन्न प्राइज केटेगरी में विजेताओं को सम्मान पत्र के साथ मैजिक ओवन, डोसा क्राफ्ट,
मोनालिसा पार्लर, अर्बन ठेका, हाउजेट केफे, बेटर विजन, चूल्हा पंजाब-दा के डिस्काउंट कूपन भी दिए गए।

अक्षरविश्व की सराहनीय पहल

अक्षरविश्व परिवार ने जागरूकता अभियान रैली के माध्यम से एक बहुत ही सुंदर संदेश समाज में दिया है। आप आगे भी इस तरह के आयोजन करवाते रहे। हम सभी आपके साथ हैं।
– रंग दे बसंती ग्रुप

 सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद। मतदान में महिलाओं की सच्ची महानता और अधिकार के बारे में जन जागरूकता लाने हेतु अक्षरविश्व का प्रशंसनीय प्रयास है।
टीम भारत विकास परिषद सांदीपनि

वुमन पॉवर रैली में सभी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर अधिक से अधिक वोटिंग हेतु लोगों को प्रेरित किया। अक्षरविश्व की सराहनीय पहल।
-नागर ब्राह्मण मंडिला मंडल

आपने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का हमें अवसर दिया। रैली में आकर अच्छा लगा। सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई।
पद्मावती महिला मंडल

अक्षरविश्व के ऐतिहासिक सफल कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों को उत्साह देखने लायक था। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उम्मीद है आप ऐसे कार्यक्रम जागरूक करते रहेंगे।
तिरभिन्नाट ग्रुप

अक्षरविश्व की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है इस रैली के माध्यम से शहर की महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता आएगी।
चार्मिंग ग्रुप

   

Related Articles