Sunday, September 24, 2023
Homeदेशमध्यप्रदेश में सभी अहाते होंगे बंद…

मध्यप्रदेश में सभी अहाते होंगे बंद…

आबकारी नीति: दुकान पर बैठकर नहीं पी सकेंगे शराब

मध्यप्रदेश में सभी अहाते होंगे बंद…

स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल से 100 मीटर दायरे में नहीं चलेंगी दुकानें…

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब के खिलाफ अभियान के प्रेशर का असर दिखा है। मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति 2023-24 को शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब नहीं पी जा सकेगी। यानी दुकानों से शराब की बिक्री तो होगी, लेकिन वहां बैठकर पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उज्जैन जिले में 115 अहाते संचालित

आबकारी के वर्तमान ठेकों के अनुसार उज्जैन जिले में देशी और विदेशी शराब के करीब 115 अहाते संचालित किए जा रहे है। कैबिनेट के निर्णय अनुसार नई शराब नीति लागू होने पर यह अहाते बंद हो जाएंगे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कई समय से शराब नीति में संशोधन के लिए सरकार पर दबाव बना रही थी। वहीं वे भाजपा नेताओं को कई बार पत्र भी लिख चुकी थी।

दो तरह से मिलता है लाइसेंस…

ऑन कैटेगिरी- ये अहाता होता है, जिसमें शराब दुकान के साथ यहां बैठकर पीने की भी व्यवस्था रहती है। इसके लिए मंजूरी लेनी पड़ती है।

ऑफ कैटेगिरी – ये शॉप बार होती है। यहां से शराब की बिक्री तो होती है, लेकिन पीने की व्यवस्था नहीं होती, लेकिन आबकारी विभाग को दुकान की लाइसेंस फीस का दो प्रतिशत शुल्क चुका कर यहां पीने की व्यवस्था की जा सकती है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर