Sunday, December 10, 2023
Homeउज्जैन समाचारसाइकिल के बजाय राशि दी जाएगी

साइकिल के बजाय राशि दी जाएगी

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को राहत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। टेंडर की झंझट,सप्लाय में देरी और तमाम तरीके की समस्याओं से निजात पाने के साथ सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को सही समय पर साइकिल देने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को साइकिल के बजाय तय राशि दी जाएगी। अभिभावक चाहे तो अतिरिक्त राशि मिलाकर अपने बच्चों की पसंद से भी साइकिल खरीद सकते है।

सरकारी स्कूलों में छठवीं से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस वर्ष साइकिल वितरण नहीं किया जाएगा। इस बार उनके खातों में साइकिल खरीदने के लिए राशि भेजी जाएगी। हर एक विद्यार्थी को साढ़े चार हजार रुपये दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय विद्यार्थियों तक तत्काल राहत पहुंचाने के लिए किया है। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है, क्योंकि अक्सर टेंडर निकालने में, साइकिल देने वाले वेंडर का चयन करने से लेकर भौतिक रूप से साइकिलें आने और स्कूल भेजकर वितरण करने तक में सत्र लगभग बीत जाता था।

विद्यार्थियों को समय पर साइकिल नहीं मिलती है। विद्यार्थियों को तत्काल लाभ मिल जाए, मुख्यमंत्री की मंशा है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ हितग्राही को शीघ्रता से मिलना चाहिए। विद्यार्थियों को भी उनके लिए लागू योजनाओं का तत्काल लाभ मिल जाए, इसलिए सीधे राशि ट्रांसफर करने की योजना बनाई गई है। साइकिल की राशि अगले माह तक दिए जाने की संभावना है।

विद्यार्थियों को तत्काल लाभ मिल जाए
मुख्यमंत्री की मंशा है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ हितग्राही को शीघ्रता से मिलना चाहिए। विद्यार्थियों को भी उनके लिए लागू योजनाओं का तत्काल लाभ मिल जाए, इसलिए सीधे राशि ट्रांसफर करने की योजना बनाई गई है। साइकिल की राशि अगले माह तक दिए जाने की संभावना है।

साइकिल का बिल देना होगा
किसी विद्यार्थी का खाता नहीं है तो उसके पालक के खाते में राशि भेजी जाएगी। अभिभावकों से साइकिल का बिल जमा कराया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वहीं विद्यार्थी या उनके अभिभवक चाहें तो और कुछ राशि मिलाकर अपने पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे।

साइकिल के बदले नकद राशि देने की योजना बनाई जा रही है। स्कूलों से विद्यार्थियों के प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले माह तक राशि मिलने की संभावना है।
केके द्विवेदी, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर