खेत में नीलगायों के लिए बिछाये करंट के तार से 11 साल के बच्चे की मौत

उज्जैन। नीलगायों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए मौत के जाल ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। पंवासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलिया बिछा में 11 वर्षीय बालक का शव खेत में मिला। बालक की मौत बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अरकान शाह (11) पिता इरफान के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
परिजनों ने बताया कि अरकान सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। जब शाम 5 बजे तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि अरकान पड़ोस के ही बाबू पिता गोकुल के खेत में अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।
खेत मालिक की बड़ी लापरवाही आई सामने: खेत मालिक बाबू ने नीलगायों को भगाने के लिए खेत में बिजली के तार फैला रखे थे। अरकान इन तारों की चपेट में आ गया और करंट से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। खेत मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
View this post on Instagram
Advertisement









