ससुराल वालों से विवाद के बाद नाराज दामाद ने ब्लेड से अपना ही हाथ काटा

युवक बोला- ससुराल वाले बोल रहे परिवार से अलग रहो या बेटी को छोड़ दो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। ससुराल वालों से विवाद के बाद नाराज दामाद ने शनिवार रात ब्लेड से अपना ही हाथ काट लिया। इससे हाथों से काफी खून बह गया। पत्नी ने जब यह देखा तो उसके होश उड़ गए, वह तुरंत पति को लेकर चरक अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज जारी है।
24 वर्षीय घायल का नाम जयंत सिंह पिता विजय सिंह निवासी रामघाट मार्ग है। वह लाइट का काम करता है। जयंत का बताया कि उसने लव मैरिज की है। पत्नी का नाम अनामिका है।
ससुराल वालों ने शनिवार को उससे कहा कि वह अपने परिवार से अलग रहे या फिर बेटी को छोड़ दे। इससे नाराज होकर जयंत ने रात करीब 11 बजे ब्लेड से अपना हाथ काट लिया जिससे काफी खून बह गया। यह देख पत्नी अनामिका घबरा गई और जयंत को लेकर तत्काल चरक अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है। महाकाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।









