अक्षरविश्व रंग-संग ड्रॉइंग-पेंटिंग कॉम्पिटिशन में बच्चों ने भरे रंग

नागदा। अटल निसर्ग उद्यान में रविवार को चित्रकारों की महफिल सजी। अक्षरविश्व के रंग-संग ड्रॉइंग एवं पेंटिंग कॉम्पिटिशन में ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में नौनिहाल प्रतिभा दिखाने पहुंचे। नागदा में पहली बार आयोजित कॉम्पिटिशन में हजारों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉम्पिटिशन के सहयोगी द अकेडमिक सिटी स्कूल, अवंतिका गैस लिमिटेड, वेदा हॉस्पिटल, ओमेक्स रियलटी, मोयरा सरिया,ओपीके ग्रुप,एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, प्योर-श्योर दूध-घी, नियोन पांडा, नवोदय विनायक ग्रुप, आरके रियलटीज, प्रशांति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नवसंवत लॉ कॉलेज, युग कार्स,सहर्ष हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री महाकालेश्वर दर्शनार्थी सेवा फाउंडेशन थे।

Advertisement
Advertisement









