आर्यमन सिंधिया भस्मारती में हुए शामिल, वीरभद्र भैरव का पूजन किया

उज्जैन। मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया रविवार तड़के उज्जैन पहुंचे और प्रात:कालीन भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और खेल जगत की उन्नति के लिए प्रार्थना की। श्री महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर के सभा मंडप में विराजित भगवान श्री वीरभद्र भैरव का पूजन भी किया। दर्शन-पूजन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सिंधिया का स्वागत किया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement









