रात 1.30 बजे बदमाश ने युवक को चाकू मारे

शराब के रुपए नहीं देने पर मैजिक के कांच फोडक़र पीटा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। वेयर हाऊस कार्यालय के सामने रात 1.30 बजे बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार दो बदमाशों ने मैजिक चालक को रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की और रुपए नहीं देने पर मैजिक के कांच फोडक़र उसे पीटा। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
देवासगेट पुलिस ने बताया कि बेगमबाग कालोनी में रहने वाला 25 वर्षीय भूरू उर्फ आरिफ मंसूरी पिता अब्दुल गफ्फार रात करीब 1.30 बजे वेयर हाऊस कार्यालय के सामने से गुजर रहा था तभी कोट मोहल्ला में रहने वाले गोलू उर्फ बकरी ने उसे रास्ते में रोका और चाकू से हमला कर दिया।
दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। इधर पांड्याखेड़ी निवासी सुनील पिता बाबूलाल गुर्जर अपनी मैजिक से राहुल पंवार के घर के सामने से जा रहा था तभी राहुल ने अपने दोस्त सुमित के साथ मिलकर मैजिक रोकी व ड्रायवर सुनील गुर्जर से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने रुपए देने से इंकार किया तो दोनों बदमाशों ने मैजिक वाहन के कांच फोड़ दिए व सुनील से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पंवासा थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ हफ्तावसूली का केस दर्ज किया है।









