जमीन विवाद में परिवार के साथ लाठियों और धारदार हथियारों से बोला हमला

पांच घायल, तीन का चरक अस्पताल में चल रहा इलाज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र के ग्राम मौलाना में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के साथ गांव के ही कुूछ लोगों ने लाठियों और धारदार हथियारों के साथ जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।
44 वर्षीय घायल राजेश पिता कैलाशचंद्र पाटीदार निवासी ग्राम मौलाना ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने खेत पर बोवनी करने रहे थी तभी गांव में रहने वाले शंकर पाटीदार, विक्रम पाटीदार, रवि पाटीदार, विक्की पाटीदार और अक्षय पाटीदार वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर लाठी और हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
इसमें राजेश पाटीदार के अलावा उनकी पत्नी श्रीकांता पाटीदार, पिता कैलाशचंद्र पाटीदार, छोटा भाई आनंदीलाल पाटीदार और उनकी पत्नी दुर्गा पाटीदार घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में फरियादी राजेश पाटीदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









