बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम तोडऩे का प्रयास

उज्जैन। चिमनगंज मंडी के फाजलपुरा रोड़ गेट के पास स्थित एटीएम को तोडक़र नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में दो नकाबपोश बदमाश सुबह 4.13 पर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
यहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया। उसके बाद एटीएम को तोडक़र उसमें रखे रुपए निकालने की कोशिश की। तभी इमरजेंसी अलार्म बजने लगा। 5 मिनिट के अंतराल में ही दोनों बदमाश यहां से भाग निकले। 7 वें मिनिट में पुलिस यहां पहुंच गई। मैनेजर शुभम जोशी ने बताया कि एटीएम में लगे कैमरे हेडऑफिस से कनेक्ट हैं।
एटीएम में छेड़छाड़ होते ही हेडऑफिस ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से 2 मिनिट पहले ही बदमाश भाग गए थे। बदमाश एटीएम का हूड तोड़ गए हैं। हालांकि नगदी ले जाने में सफल नहीं हो पाए। टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं जिनकी तलाश शुरू की गई है।









