Advertisement

AUS के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की टीम घोषित की। शुरुआती 2 वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम (शुरुआती दो वनडे मैच के लिए)

लोकेश राहुल (कप्तान/विकेटकीपर) शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

तीसरे मैच के लिए

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (फिटनेस पर संदेह) रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

Advertisement

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम है। दोनों टीमें इस सीरीज में विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेंगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में होगा।

वहीं, दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर और तीसरा मैच 27 सितंबर को राजकोट में होगा। इसके बाद यही दोनों टीमें विश्व कप में भी आठ अक्तूबर को आमने-सामने होंगी। वनडे विश्व कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें