इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ हुई

इंदौर। आईसीसी वीमेंस क्रिकेट वल्र्ड कप खेलने आई ऑस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाडिय़ों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना खजराना रोड की बताई जा रही है।

Advertisement
दोनों महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। तभी सफेद शर्ट और काली टोपी पहने एक बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने इनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग निकला। दोनों खिलाडिय़ों ने सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को लाइव लोकेशन भेजी। डैनी सिमंस ने मदद के लिए कार रवाना की और खिलाडिय़ों को सुरक्षित होटल पहुंचाया।
Advertisement









