Advertisement

ऑटो चालक व अटाले वाले ने जहर खाया

उज्जैन। दो युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया। तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अरूण पिता तेजाराम ऑटो चालक है। उसने छत पर जाकर जहर खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पिता तेजाराम ने बताया कि अरूण ने लोन लेकर ऑटो खरीदा था। धंधा ठीक नहीं चल रहा इस कारण अरूण डिप्रेशन में था। संभवत: इसी कारण उसने जहर खा लिया। इसी प्रकार गणेश नगर भैरवगढ़ निवासी अजय पिता अनिल अटाला खरीदने का काम करता है। उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी सुहानी ने बताया कि अजय ने गलती से जहर खा लिया था।

ट्रक में ड्राइवर की लाश मिली

Advertisement

उज्जैन। आगर नाका स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में ड्राइवर की लाश मिली। पुलिस ने बताया कि गुज्जरखेड़ी आगर निवासी धर्मेंद्र पिता होकमसिंह स्वयं का ट्रक चलाता था। दो दिन पहले वह ट्रक लेकर घर से निकला था। सुबह उसका ट्रक आगर नाका स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा था। दूसरे ट्रक का ड्राइवर उसे जगाने पहुंचा तो देखा धर्मेंद्र मृत हालत में पड़ा था जिसकी सूचना चिमनगंज थाने पर दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन को सूचना दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review