Advertisement

आटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। नागझिरी स्थित दुर्गापुरा में रहने वाले आटो चालक ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सागर पिता करणसिंह निवासी दुर्गापुरा नागझिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सागर घर में अकेला था। सागर की बहन हंसा ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

करंट लगने से महिला की मौत

उज्जैन। घर में सफाई कर रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भूरीबाई पति मांगीलाल 30 वर्ष निवासी सुनवानी गोपाल विजयगंज मंडी सोमवार दोपहर घर में सफाई कर रही थी तभी उसने कूलर को छुआ तो करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे और महिला को अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद भूरीबाई को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें