कर्ज से परेशान बैंक सेल्स एग्जीक्यूटिव ने हाथ की नस काटकर दी जान

इंदौर कर्ज से परेशान एक बैंक की सेल्स एग्जीक्यूटिव युवती ने हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। वह गुरुवार सुबह 4:20 बजे सिलिकॉन सिटी फर्स्ट ब्लॉक में बिल्डिंग के नीचे खून से लथपथ पड़ी मिली।

Advertisement
बिल्डिंग में अपने फ्लैट पर आए छात्र संगम ने उसे सबसे पहले देखा और दोस्त सोमिल को बुलाया। उन्होंने युवती से नाम-पता पूछा, पर वह बता नहीं सकी। फिर चौकीदार और अन्य लोगों से पूछा, लेकिन वे भी कुछ नहीं बता पाए। तब दोनों ने युवती को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान शालू (27) पिता परमानंद गांधीनगर भोपाल निवासी के रूप में हुई है। शालू एक्सिस बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी और बैंकों से कर्ज ले रखा था।
Advertisement









