Advertisement

बार चुनाव के अध्यक्ष उम्मीदवारों ने रखा विजन

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बार एसोसिएशन के सात अपै्रल को होने वाले चुनाव की कड़ी में आयोजित ‘मेरा बार मेरा परिवार’ कार्यक्रम चर्चा का विषय रहा। इसमें प्रत्याशियों ने न सिर्फ अपना विजन पेश किया बल्कि श्रोताओं के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया ने की। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके गुप्ता, विशेष सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी कुमार का स्वागत किया गया। निवृतमान अध्यक्ष अशोक यादव ने अपने विचार रखे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हाईटेक लाइबे्ररी बनवाएंगे

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भूपेंद्र कुशवाह ने कहा कि मतदाता सदस्य हमें समस्या बताएंगे तो समाधान किया जाएगा। हाईटेक लाइब्रेरी पार्किंग सोलर प्लांट संघ सभागृह में लगाए जाने सहित अनेक योजनाएं लाने का
प्रयास करेंगे।

Advertisement

अधिवक्ताओं के लिए टोल फ्री पास व्यवस्था

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद गुरु शर्मा ने कहा कि मतदाता सदस्यों के बीच अधिवक्ता सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे। उन्होंने योजनाएं बताई जिसमें पानी की व्यवस्था चैंबर महिला अभिभाषक कक्ष पार्किंग शेड वकीलों का प्रोटेक्शन एक्ट स्वास्थ्य शिविर एवं अभिभाषाकों के टोल फ्री पास के लिए व्यवस्थाएं गिनाई गई।

Advertisement

संघ के लिए बहुत काम करेंगे: सारवान

ओम सारवान ने अपना विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि संघ में पूर्व सचिव पद पर रहते हुए हमने कई उल्लेखनीय कार्य किए। नया पद नई सोच जिम्मेदारी के साथ दायित्व से आगे बढ़ाते हुए कार्य करेंगे। सभी का आशीर्वाद मिला तो संघ को नई ऊंचाई पर ले जाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

बीमा पॉलिसी और कई काम करेंगे

महेंद्र सोलंकी ने कहा कि हमें कोषाध्यक्ष बनाया गया था। कई कार्य किए। संघ के कोष को आगे बढ़ाया। अध्यक्ष पद पर मौका मिलने पर वकीलों के लिए चैंबर सभागृह, बीमा पॉलिसी सहित अन्य कई कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभिभाषक साथियों के सम्मान में कमी नहीं आएगी।

संघ और अभिभाषक हित के लिए कार्य

संजय गोयल ने मतदाताओं सदस्यों को अपना विजन रखते हुए कहा कि संघ और अभिभाषक हित के लिए सदैव कार्य करूंगा पेयजल के लिए बोरिंग कराए जाएंगे, शौचालय, चैंबर, लाइब्रेरी, पार्किंग शेड के जल्द से जल्द व्यवस्थाएं करने का प्रयास करेंगे।

अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज यादव पारिवारिक समस्या के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने भी अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अपनी बात पहुंचाई। मौका दिया तो संघ हित में खरा उतरुंगा विकास कपूर ने कहा कि अभिभाषक मतदाता सदस्यों ने मौका दिया तो संघ हित में कार्य करने के प्रयास कर खरा उतरूंगा। बड़ी बातों में नहीं उलझाउंगा। हमें बेहतर काम करना है। रिजल्ट देना है। हमें मौका मिलेगा तो करके दिखाएंगे।

Related Articles

Write a review