Advertisement

नर्मदा के जल में आज आधी रात से आस्था का स्नान

शनिश्चरी अमावस्या कल, मंदिर के अंदर और बाहर बैरिकेड्स लगाए, छाया के लिए लगाए शामियाने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

भगवान शनिदेव का किया जाएगा आकर्षक शृंगार, तेल से अभिषेक करेंगे भक्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को त्रिवेणी पर आस्था का स्नान होगा। नर्मदा के पानी में श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। इसके बाद भगवान शनिदेव के दर्शन कर उनका तेल से अभिषेक करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को मंदिर के अंदर और बाहर जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जाती रहीं। घाट पर बैरिकेड्स लगाकर फव्वारों के लिए पाइप लगाए दिए गए। इस दौरान निगमकर्मी सफाई करते रहे।

Advertisement

दरअसल, शनिश्चरी अमावस्या को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पिछले दिनों समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में होमगार्ड जवान एवं गोताखोरों की ड्यूटी लाने के निर्देश दिए थे, इसी के अनुसार व्यवस्थाएं की गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते मंदिर के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। धूप के श्रद्धालुओं के पैर ना जले इसलिए नीचे टाटपट्टी और छाया के लिए शामियाने लगाए गए हैं। इसी तरह मंदिर परिसर में भी कारपेट बिछाए गए हैं।

घाट पर फव्वारा स्नान
शुक्रवार रात से स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके लिए त्रिवेणी घाट पर बैरिकेडिंग कर फव्वारों के लिए पाइप लगाए गए हैं। यहीं पर श्रद्धालु फव्वारा स्नान करेंगे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं कहां स्नान करेंगे, इसके लिए पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए केवल एक चैंजिंग रूम बनाया गया है।

Advertisement

मेडिकल टीम रहेगी तैनात
भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में चिकित्सा केंद्र भी बनाया गया है ताकि यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके। यहां पूरे समय मेडिकल टीम तैनात रहेगी जो बीमार श्रद्धालुओं का इलाज करेगी। इसके अलावा फायर मंदिर के बाहर फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है।

Related Articles

Write a review