सावधान, यह नारियल आपके घरों में ही आएंगेखरीदते समय सावधानी ही आपको बचाएगी

लालच में आकर कुछ लोग इसकी पवित्रता से खिलवाड़ कर रहे, कार्रवाई का भी नहीं डर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पूजा में प्रतीक और समर्पण का भाव रखने वाला नारियल अब पवित्र नहीं रहा। चंद राशि के लिए कुछ लोगों ने इसकी पवित्रता से खिलवाड़ किया है। इन नारियल बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। सावधानी और समझदारी ही एक उपाय है जो आपको और आपके बच्चों को किसी की उतरी हुई नजर से बचा सकता है।
मान्यता है कि नारियल से नजर उतरती है। यदि आपके मकान में वास्तु दोष है, किसी प्रकार की परेशानी है तो नारियल को पूरे घर में तीन बार घुमाइए। पीछे पलट कर मत देखिए, यह नारियल एक रुपए के सिक्के के साथ मां शिप्रा को अर्पित कर दीजिए। इसके अलावा, यदि आपके बच्चे को किसी की नजर लग गई है तो उसके मुख को पूर्व दिशा में रखें। 21 बार ऊपर से लेकर नीचे तक नारियल से नजर उतारें। इस नारियल को भी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसे कई टोने-टोटके हैं जो हमारे बुजुर्ग हमें बताते हैं। आजकल यू-ट्यूब और सोशल साइट पर ऐसे टोटके देखे जा सकते हैं। आप नजर उतारने के बाद नारियल नदी में प्रवाहित तो करते हैं, लेकिन आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि इन नारियलों का होता क्या है।
देव स्थानों से उतरे नारियल : आपने अपने शहर और आसपास के जिलों में कई ऐसे स्थान देखे होंगे जो किसी देवी, देवता, बाबा और देव स्थान के लिए मशहूर है। यहां साप्ताहिक बैठक होती है। बैठक के दौरान सामने वाले के शरीर में देवी का आगमन होता है। इसके बाद घंटों यह सिलसिला चलता रहता है।
भक्त प्रसाद के साथ नारियल भी लाते हैं। पहले तो यह नारियल तीन-चार बार वहीं भ्रमण करता है। यानी बिकता है। इसके बाद वह नारियल किसी भक्त को दे दिया जाता है। नारियल से नजर उतरती है। नारियल फिर शिप्रा मैया को। यह नारियल डोंगी में बैठे लोग निकालते हैं और पांच-छह रुपए में बेच देते हैं। बेचने वाले यही नजर उतरे नारियल लोगों को पंद्रह से बीस रुपए में बेच देेते हैं।
इस समय महंगे हैं नारियल
दीपावली नजदीक है। इस दिन कलश पर नारियल की स्थापना होगी। बाजार में नारियलों की खरीददारी बढ़ गई है। जो नारियल पहले पंद्रह रुपए में आते थे, आज वही बीस और पच्चीस रुपए में बिक रहे हैं। इस बात भी गारंटी नहीं कि इनमें कितने नारियल शुद्ध हैं। इसलिए नारियल खरीदते समय सावधानी बरतें।









