आंवले के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को कई समस्याओं से दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट तत्वों का भी मुख्य स्रोत है। जो व्यक्ति को त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आंवला पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल त्वचा को बेदाग बनाने के लिए किस प्रकार कर सकते हैं।
आसान तरीके आंवला का इस्तेमाल करने के
पपीते की मदद से आप फेस मास्क बना सकते हैं। इसमें त्वचा को साफ करने और निखारने के गुण होते हैं.
पपीते से बनाएं फेस मास्क : दो बड़े चम्मच आंवले के रस को दो चम्मच मैश हुए पपीते के साथ मिला सकते हैं. रुई लें, इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।
आंवला में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के टैन को कम करने में मदद कर सकते हैं। टोन में सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दही से बनाएं फेस मास्क : दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
आंवला पिंपल्स को बढऩे से रोकने में मदद करता है।
ऐसे बनाएं फेस मास्क : आधा कप ताजा आंवला पाउडर, एक कप दानेदार चीनी लें। एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसे त्वचा पर धीरे से स्क्रब करें. इसे ठंडे पानी से धो लें. ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।