Advertisement

लाश को दफन करने से पहले मायके वाले पुलिस लेकर पहुंचे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जीजा ने कहा… ससुराल वाले प्रताडि़त करते थे, लाश का पीएम कराएंगे

 

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन आगरना का पर रहने वाली महिला की मृत्यु के बाद ससुरालजन उसकी लाश को दफनाने की तैयारी कर रहे थे तभी महिला के मायके वाले पुलिस लेकर आये और शंका के चलते लाश को जिला अस्पताल के पीएम रूम में रखवा दिया। चिमनगंज पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

रानो बी पति फिरोज खान 32 वर्ष निवासी आगर नाका का 10 वर्ष पहले निकाह हुआ था और उसके 4 बच्चे हैं। रानो बी की तबियत बिगडने के बाद मृत्यु हो गई। ससुरालजन उसकी लाश दफनाने की तैयारी कर रहे थे। फिरोज खान ने साली शबनम को इसकी फोन पर सूचना दी थी जिसके बाद रानो के मायके से जीजा शकील एहमद व अन्य लोग यहां पुलिस को लेकर पहुंचे व ससुरालजनों पर शंका जाहिर करते हुए शव का पीएम कराने की बात कहकर लाश को जिला अस्पताल ले आये।

पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

Advertisement

शकील एहमद ने बताया कि रानो की मां सुरैया हैदराबाद में रहती हैं। वर्ष 2018 में ससुरालजनों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी तब पुलिस ने आगरनाका पहुंचकर रानो को ससुरालजनों के बंधन से मुक्त कराया था। बाद में चिमनगंज थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर रानो के ससुरालजनों का कहना था कि कल तबियत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल लाये थे जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद लाश घर ले गये और लाश दफनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रानो की मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

बंधक बनाकर रखते थे

रानो बी के जीजा शकील ने ससुरालजनों पर आरोप लगाया कि पति फिरोज शराब पीकर मारपीट करता था और रूपयों की मांग भी करता था। उसे ससुराल में बंधक बनाकर रखा जाता था और मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं करने देते थे।

Related Articles