Advertisement

बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तीन लोग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बीती रात दाराखेड़ा महिदपुर में ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई जबकि पोता गंभीर घायल हुआ जिसका उपचार जारी है। भगवानसिंह पिता बापू 67 वर्ष निवासी दाराखेड़ा महिदपुर अपने बेटे मनोहर और पोते राज 12 वर्ष के साथ गोरनी के कार्यक्रम में शामिल होने भीमाखेड़ा जा रहे थे।

रात करीब 8 बजे महिदपुर से 1 किलोमीटर आगे उनकी बाइक को अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोहर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर घायल भगवान सिंह को उपचार के लिये उज्जैन भेजा गया और पोते राज का वहीं अस्पताल में उपचार शुरू हुआ। भगवान सिंह के जमाई दिनेश ने बताया कि उसके ससुर की बीती रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review