Advertisement

Mahakal मंदिर में मनाया बर्थ-डे, Video वायरल, 10 कर्मचारी सस्पेंड

एजेंसी कर्मचारी ने काटा केक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में कई नियम और मापदंड निर्धारित है। इसके बावजूद आए दिन इनका उल्लंघन होता है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इसमें महाकाल महालोक के मानसरोवर भवन में जन्मदिन मनाकर केक काटने की घटना हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है।महाकाल मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक गणेश धाकड़ ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by AKSHAR VISHWAUJJAIN (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

शहर के तमाम नागरिकों के मोबाइल में बुधवार सुबह से ही एक वीडियो क्लिप वायरल हुई है। इसमें कुछ युवा महाकाल महालोक परिसर में जन्मदिन मनाते और केक काटते नजर आए हैं। महाकाल महालोक के मानसरोवर मंदिर में भस्म आरती के वीआर तकनीक से वर्चुअल रियलिटी दर्शन की सुविधा मुहैया कराने का ठेका एक निजी एजेंसी को मिला हुआ है। इसमें 15 से अधिक युवा कार्यरत हैं।

Advertisement

वायरल हुए वीडियो में एजेंसी के युवा अपनी एक सहयोगी का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इसमें केक काटने के फुटेज भी शामिल है। वीडियो में महाकाल महालोक परिसर की रिकार्डिंग भी हुई है। वीडियो फुटेज सामने आने के बाद नाराजगी सामने आई है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने कहा कि मंदिर और इसके परिसर में इस तरह से जन्मदिन मनाकर केक काटना अनुचित है। प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कहा कि घटना और वीडियो फुटेज संज्ञान में आए हैं। इसमें नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं

महाकाल मंदिर के नंदी हाल में केक काटने की घटना पूर्व में भी हो चुकी है। भगवान को लोहे के छर्रे चढ़ाने, पालतू पशुओं को मंदिर में ले जाने की घटनाएं भी हो चुकी है। करीब ६ वर्ष पहले महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में दर्शनार्थी नंदिनी जोशी व साधना उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया था। केस दर्ज कर नोटिस दिए थे। हालांकि बाद में श्रद्धालुओं द्वारा खेद व्यक्त करने पर प्रशासन ने मामला खत्म कर दिया था।

क्या है वीआर तकनीक?

महाकाल मंदिर में वीआर तकनीक से यात्री निर्धारित शुल्क चुकाकर भस्म आरती का एहसास कर सकते हैं। विशेष उपकरणों की मदद से ऐसा महसूस होता है कि जैसे भगवान महाकाल के पास खड़े होकर ही आरती देख रहे हैं। बता दें कि ऐसे भक्त जो वीआर तकनीक से आरती को देखना चाहते हैं, उनके लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती दिखाने की सुविधा का ठेका एक निजी कंपनी को दिया है। वर्चुअली रियलिटी दर्शन के लिए वीआर हेडसेट को सिर पर पहना दिया जाता है। इससे चाहे तो दर्शक 360 डिग्री घूमकर भी मंदिर के अंदर का एहसास कर सकते हैं। डिवाइस थ्रीडी माउस की तरह काम करता है और छह डिग्रियों में मूवमेंट करता है।

Related Articles