Advertisement

BJP ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के चार दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा तीनो राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई है।सीएम चेहरे को लेकर हो रही देरी के कारण प्रदेश का सियासी माहौल लगातार बदल रहा है।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है. तीनों राज्यों के लिए 3-3 पर्यवेक्षक तय किए गए हैं। अब ये पर्यवेक्षक शनिवार या रविवार को संबंधित राज्य के विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे . राजस्थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक बनाया गया है. मध्यप्रदेश में मनोहर लाल खट्टर , के लक्ष्मण, आशा लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल को चुना गया है. ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे. 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें