Advertisement

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए रविवार को बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छ्त्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें