Lok Sabha Election 2024:BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

PM मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इन तीनों लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नेड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राज्य मंत्री नीतिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. वहीं संबंधित राज्यों से कई बड़े बीजेपी नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार स्टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकार, सीएम मोहन यादव, वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में ये स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे।












