Advertisement

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को हटाया, बढ़ी सरगर्मी

उज्जैन । भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक यादव को अचानक बदलने का मामला गरमा उठा है। इस बदलाव से पार्टी में आंतरिक घमासान मचने की भी खबर है। चर्चा है कि मंडल अध्यक्ष यादव ने एक दिन पहले ही नई कार्यकारिणी घोषित की थी, जिससे घमासान इतना बढ़ा कि पार्टी ने अध्यक्ष ही बदल दिया। हालांकि पार्टी का कहना है कि यादव ने स्वयं ही कार्यमुक्त करने की बात कही थी, इसलिए यह बदलाव किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नए अध्यक्ष के लिए भी समीकरण बनाए जा रहे हैं। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने एक पत्र जारी कर दौलतगंज मंडल के अध्यक्ष त्रिलोक यादव को हटा दिया है। पत्र में कहा गया कि यादव के अनुरोध पर ही यह निर्णय लिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि व्यक्तिगत कार्यों से संगठन के काम नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि अंदर की कहानी कुछ और है।

नई कार्यकारिणी, नया विवाद : दरअसल, यादव ने गुरुवार को ही युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की थी।।इसमें कुछ नाम को लेकर आपत्ति उठी तो विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट के एक नाम शामिल न करने को लेकर युवा मोर्चा में विवाद उभर आया। मामला विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा तक भी पहुंचा। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ता को युवा मोर्चा में शामिल करने का प्रस्ताव पहुंचा था, लेकिन नई कार्यकारिणी में परिहार का नाम ही शामिल नहीं हो सका। इससे उठे विवाद ने जोर पकड़ लिया और रात को ही मंडल अध्यक्ष यादव को हटाने की पटकथा लिख दी गई।

Advertisement

विधायक से सहमति नहीं ली : पार्टी सूत्रों का कहना है कि यादव ने नई कार्यकारिणी घोषित करने से पहले विधायक कालूहेड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से सहमति नहीं ली। इस कारण यादव को हटाकर किसी अन्य को मंडल की कमान सौंपने का निर्णय रातोंरात लिया गया।

नगर अध्यक्ष के पत्र में क्या लिखा…? : मंडल अध्यक्ष यादव को युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है की आपके अनुरोध अनुसार आप व्यक्तिगत कारणों से संगठन के कार्यों में समय नहीं दे पा रहे हैं। आपको युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त किया जाता है।

Advertisement

यह सही है कि युवा
मोर्चा के दौलतगंज मंडल अध्यक्ष त्रिलोक यादव को कार्यमुक्त किया गया है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
-विवेक जोशी, नगर अध्यक्ष भाजपा

Related Articles

Write a review