Advertisement

कर्कराज से भूखीमाता मंदिर तक बनेगा पुल

सिंहस्थ: भीड़ प्रबंधन के लिए नई योजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। आने वाले सिंहस्थ में रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव कम करने के लिए कर्कराज मंदिर से भूखीमाता मंदिर तक 24 करोड़ रुपयों से शिप्रा नदी पर पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो सकेगा।

नृसिंह घाट के पास सिंहस्थ में बड़ी पार्किंग बनाने की योजना है। इसके पास कर्कराज मंदिर से भूखीमाता मंदिर तक शिप्रा नदी पर लगभग 200 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। संभागायुक्त संजय गुप्ता के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग सेतु ने इसका सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया है। कार्यपालन यंत्री पीएस पंत के मार्गदर्शन में एसडीओ आरके कटारिया आदि अधिकारियों की टीम ने एस्टीमेट तैयार कर योजना बनाई है।

Advertisement

इस पर 24 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। ब्रिज बनने से रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव कम होगा और लोग आसानी से बड़नगर रोड के सिंहस्थ सेक्टर से जुड़ सकेंगे। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद सरकार ने भीड़ प्रबंधन पर पूरा फोकस कर लिया है। जल्द ही सरकार इसे स्वीकृति देकर इसे बनाने का काम शुरू कर सकेगी। इसे बनाने में समय लगेगा। इस कारण सरकार की स्वीकृति जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

अभी छोटे और बड़े पुल पर दबाव

Advertisement

वर्तमान में शिप्रा नदी पर छोटे और बड़े पुल पर भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। पिछले सिंहस्थ में नृसिंहघाट पर पुल बनाया गया था, लेकिन सिंहस्थ 2028 में करोड़ों लोगों की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए कर्कराज मंदिर के सामने पुल बनाने की योजना तैयार की गई है।

एस्टीमेट तैयार हो गया है

कर्कराज मंदिर के सामने से भूखीमाता मंदिर तक पुल निर्माण के लिए सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।-पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु

Related Articles

Write a review