जीजा ने साली से की छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज

उज्जैन। एक जीजा ने अपनी ही साली से छेड़छाड़ की, जब उसके पति ने इस हरकत का विरोध किया तो जीजा ने उसकी ही पिटाई कर दी जिसके बाद साली ने महाकाल थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महाकाल पुलिस के मुताबिक गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय मजहबी पति मो. इमरान घरेलू काम करती है। उसका पति शराब पीने का आदी है जिसके चलते उनके बीच झगड़े भी होते हैं। पति की शराब पीने के आदत से परेशान मजहबी अपनी परेशानियों का जिक्र अक्सर अपने जीजा अब्दुल वाहिद पिता अब्दुल शकील निवासी बेगमबाग से करती थी। 19 मार्च को जीजा अब्दुल वाहिद मजहबी के घर पहुंचा और उस वक्त मजहबी का पति मो. इमरान घर पर नहीं था।
इस पर अब्दुल वाहिद ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया, मजहबी ने विरोध किया लेकिन परिवार का मामला होने से यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद अब्दुल वाहिद 25 मार्च को फिर उसके घर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। यह बात मजहबी ने घर पर मौजूद अपने पति को बताई जिसके बाद मो. इमरान ने अब्दुल वाहिद को ऐसा करने से रोका। इससे अब्दुल वाहिद गुस्सा हो गया और उसने मो. इमरान की जमकर पिटाई कर दी। मामले में महाकाल पुलिस ने केस दर्ज किया है।









