Advertisement

BSF का जवान गलती से पाकिस्तान पहुंचा

पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया और बाद में रिहा कर दिया। बीएसएफ ने कहा कि घने कोहरे के कारण तलाशी अभियान के दौरान वह सीमा पार कर गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के 8 जवानों की टीम को बाड़े के दूसरी तरफ पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया. सूत्रों ने कहा कि घने कोहरे के कारण एक कांस्टेबल अनजाने में पाकिस्तान में घुस गया और पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। पेट्रोलिंग टीम जब लौटी तो पाया कि सिपाही उसके साथ नहीं है।

इस घटना की जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।बाद में बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग के बाद समझौता हुआ, जिसके बाद दोपहर करीब 1.50 बजे बीएसएफ जवान को रिहा कर दिया गया। जवान को हाल ही में अबोहर सीमा पर तैनात किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें