पत्नी-बच्ची के गम में खुद को जला दिया व्यापारी ने, गंभीर

युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। रविवार सुबह एक फर्नीचर व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के अन्य लोग उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। सनराईज सिटी निवासी राजेंद्र पिता रामचंद्र शर्मा (48 ) फर्नीचर व्यापारी है और शिवाजी पार्क में उसकी दुकान है। रविवार सुबह उसने दुकान के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई, लेकिन तब तक राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया था।
एंबुलेंस बुलाकर उसे चरक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब ९० प्रतिशत झुलस चुका है। हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति को शिप्रा विहार निवासी संतोष कुमार नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ में छोटी बच्ची को भी ले गया। मैं पत्नी-बच्ची के बिना नहीं जी सकूंगा।









