Advertisement

कार-बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उन्हेल रोड़ पर बीती रात कार-बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। विशाल पिता लखन 30 वर्ष निवासी द्वारकापुरी इंदौर टाइल्स लगाने का काम करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वह अपने दोस्त अजय पिता पन्नालाल और राहुल पिता परसराम के साथ उन्हेल गया था। सके भाई विकास ने बताया कि तीनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे तभी रात करीब 12 बजे उन्हेल रोड़ पेट्रोल पंप से आगे सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विशाल की मृत्यु हो गई जबकि अजय और राहुल को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। विकास ने बताया कि विशाल के तीन बच्चे हैं।

बाइक डिवाइडर से टकराई, वृद्ध की मौत : इधर अशोक शर्मा पिता बाबूलाल 60 वर्ष निवासी निनौरा सामान खरीदने बाइक से उज्जैन आये थे। सामान खरीदकर वह फ्रीगंज ब्रिज से पहले पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। उनके भतीजे रितेश शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे अशोक शर्मा की अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह खेती करते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें