Advertisement

शहीद पार्क पर कार-ई रिक्शा भिड़ंत, 1 घायल

उज्जैन। सुबह शहीद पार्क पर कार और ई रिक्शा के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे शहीद पार्क के पास कार और ई रिक्शा में टक्कर की सूचना मिली थी। कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गई और उसका ड्रायवर राजेन्द्र नगर दालमिल निवासी रवि पिता दीपचंद साहू घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कार को जब्त किया गया है। घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review