ट्रक में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, 1 घायल

नीमच। नीमच जिले के नयागांव के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब पौने 2 बजे प्रदेश-राजस्थान सीमा पर हुआ। मल्हारगढ़ निवासी चारों दोस्त सांवलिया सेठ के दर्शन कर आई-20 कार से लौट रहे थे। नयागांव बैरियर और फाटक के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक (ट्रॉले) के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









