Advertisement

गाड़ी में रखे मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया कार चोरी करने वाला

उज्जैन। करीब 15 माह पहले कार चोरी के मामले मेें पुलिस ने कार के अंदर पड़े रह गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को देवास जिले के भौंरासा से हिरासत में लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नानाखेड़ा पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2024 को पंथपिपलाई से इंदौर निवासी भारतसिंह चौहान की ऑल्टो कार चोरी हो गई थी। भारतसिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह उज्जैन से इंदौर जा रहे थे और पंथपिपलाई में एक दुकान पर रुके थे। उन्होंने कार से चाबी नहीं निकाली थी और कुछ मिनट बाद जब वह दुकान से वापस लौटे, तो कार गायब थी, जिसमें उनका मोबाइल भी रखा था।

पंचर होने पर छोड़ी, मोबाइल ले भागा: अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार की तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी कैमरे देखने पर पंथपिपलई से कुछ आगे कार लावारिस बरामद हुई थी लेकिन उसमें रखा मोबाइल गायब था। पुलिस बदमाश की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। 15 माह बाद मोबाइल लोकेशन देवास जिले के भौंरासा मिली। इसी आधार पर पुलिस ने कार और उसमें रखा मोबाइल चोरी करने वाले देवराज सेंधव को हिरासत में लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशे में था और घर जाना था। उसने कार में चाबी लगी देखी तो चोरी कर ली लेकिन रास्ते में कार पंचर होने पर वहीं छोड़ दी और मोबाइल लेकर भाग निकला था।

Advertisement

Related Articles

Write a review