Wednesday, November 29, 2023
HomeकरियरCareer After 12th: आर्ट्स करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन 

Career After 12th: आर्ट्स करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन 

आज के समय में अधिकतर स्टूडेंट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के पीछे भाग रहे है। ऐसा इसलिए क्योकि ज्यादातर लोग समझते है कि इन स्ट्रीम्स में ही आप हाई पेइंग जॉब्स पा सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नही है कि आर्ट्स जैसे विषय में करियर की कम ऑपर्चुनिटी है। आज हम आपको आर्ट्स जैसे विषय के बेहतरीन करियर विकल्प के बारे में बताने जा रहे है।

12वीं के बाद आर्ट्स के बेहतरीन कोर्सेस और करियर विकल्प

BA

अगर हम आर्ट्स की बात करें तो अधिकतर छात्र 12th आर्ट्स के बाद BA करना पसंद करते हैं। BA आर्ट्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। BA 3 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। इसमें आप सामान्य BA कर सकते हैं या किसी एक विषय को मुख्य विषय रख कर BA ऑनर्स कर सकते है:

जैसे – B.A. History, B.A. Economics, B.A. Psychology आदि।

B.A करने के फायदे 

  • B.A. कोर्स ज्यादातर सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज में आसानी से मौजूद होता है।
  • B.A. के बाद आप गवर्नमेंट जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • B.A. के बाद आप सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं। 

BBA

BBA 12वीं आर्ट्स के बाद एक बेहतर ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है। यह 3 साल का कोर्स है। BBA बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट पर फोकस करता है। BBA में दो तरह के कोर्स होते है BBA general और BBA honors। BBA General में सभी विषयों का आम सिलेबस होता है और BBA Honors में किसी एक विषय को मुख्य चुना जाता है।

BBA करने के फायदे 

  • BBA करने के बाद आप किसी प्राइवेट या सरकारी सेक्टर में अच्छी सैलरी के साथ जॉब कर सकते है।
  • BBA करने के बाद अपना खुद का बिज़नस स्टार्ट कर सकते है।

BHM

12वीं आर्ट्स के बाद आप BHM कर सकते है। इस कोर्स में आपको हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BHM कोर्स करने के फायदे 

  • BHM कोर्स करने के बाद आप एयरहोस्ट या मैनेजमेंट की जॉब कर सकते हैं। 
  • BHM कोर्स में आपको मार्केटिंग के बारे में भी सिखाया जाता है जिससे आप अपना खुद का बिज़नेस भी कर सकते हैं।

BBA in Event Management

12वीं के बाद BBA in event management का कोर्स करना एक बेहतर विकल्प है। जिसमें आपको इवेंट मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BBA in Event management करने के फायदे 

  • आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट करने वालों की मांग बढ़ती जा रही है जो आपको अच्छी सैलरी भी दिलाता है। 
  • इवेंट मैनेजमेंट में एक अच्छे अनुभव के बाद आप अच्छा पैकेज मिलता है। 

BFD [Bachelor of Fashion Designing]

BFD 3 साल का बैचलर्स कोर्स है जिसे आप 12वीं आर्ट्स के बाद कर सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।  

BFD कोर्स करने के फायदे 

  • BFD कोर्स करने के बाद आप फैशन स्पेशलिस्ट बन जाते हैं।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप फैशन मीडिया, एक्सपोर्ट हाउस, फैशन शो प्रबंधन और ऐसे कई एरिया में जॉब कर सकते हैं।
  • आप अपना बुटीक शुरु कर सकते हैं। 

BFA [Bachelor of Fine Arts]

आर्ट्स में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए BFA सबसे बेस्ट कोर्स है। आर्ट्स इतना ब्रॉड विषय है की उसे 4 लाइन में समझना मुश्किल है, फिर हम बता दें की इसमें आपको पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला आदि के बारे पढ़ाया जाता है।  

BFA कोर्स करने के फायदे 

  • BFA करने के बाद आप अपना आर्ट स्टूडियो शुरु कर सकते हैं। 
  • इससे आप आर्ट गैलरी प्रदर्शनी लगा सकते हैं। 
  • विज्ञापन कंपनी, फैशन हाउस में डिजाइनिंग का काम कर सकते हैं। 

BPA [Bachelor of Performing Arts]

फ़िल्मी दुनिया में या TV की दुनिया में पहचान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए BPA बेहतर विकल्प है। इस कोर्स में आपके पास तीन स्पेशलाइजेशन है-म्यूजिक, डांसिंग और ड्रामा। 

BPA कोर्स करने के फायदे 

  • BPA करने के बाद आप एक अभिनेता, कोरियोग्राफर, डांसर, गायक बन सकते हैं। 
  • आप स्क्रिप्ट राइटर भी बन सकते हैं। 
  • BPA करने के बाद आपके पास डायरेक्टर बनने का भी विकल्प होता है।

BA LLB [Bachelor of Arts + LLB]

BA LLB 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है जिसमें BA और LLB कम्बाइन होता है। वकील या जज बनने का सपना देख रहे हैं तो B.A. LLB या LLB आपके लिए एक दम सही कोर्स है। 

BA LLB कोर्स करने के फायदे 

  • BA LLB करने के बाद आप वकील, लोक अभियोजक, कानूनी सलाहकार और कानूनी प्रबंधक जैसी जॉब कर सकते हैं।
  • BA LLB करने के बाद आप जज बन सकते हैं। 

BJMC [Bachelor of Journalism & Mass Communication]

BJMC 12वीं के बाद 3 साल की ग्रेजुएशन की डिग्री है। डिजिटल मीडिया आने के बाद से पत्रकारों की मांग बढ़ गयी है। मीडिया लाइन में करियर बनाने के लिए BJMC बेस्ट कोर्स है। 

BJMC कोर्स करने के फायदे 

  • आप न्यूज रिपोर्टर, न्यूज एंकर, एंकर, कंटेंट राइटर, फोटो जर्नलिस्ट बन सकते हैं। 
  • आप अपना समाचार पत्र, समाचार चैनल, यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। 

12वीं आर्ट्स के बाद टॉप डिप्लोमा कोर्स

12वीं आर्ट्स के बाद में कुछ डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं जिनमें भी आप एडमिशन ले सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की सूची इस प्रकार है-

  • Foreign language diploma
  • Diploma in designing 
  • diploma in teaching 
  • Diploma in journalism 
  • Diploma in photography 
  • Diploma in architecture
जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर