Advertisement

सरकारी जमीन में प्लाट बेचने वाले आरोपी पर पुलिस ने किया इनाम घोषित

मामला प्लॉट की धोखाधड़ी का…

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना से जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अश्विन कासलीवाल के खिलाफ एसपी प्रदीप शर्मा ने 5 हजार का इनाम घोषित किया है। अश्विन पिता महेन्द्र कासलीवाल के खिलाफ एक साल पहले चिमनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। तभी से वह फरार चल रहा था। हालांकि बीच में उसके शहर में खुले आम घूमने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।

अश्विन कासलीवाल के खिलाफ मंगलनगर निवासी पराग पिता नर्मदाशंकर चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वर्ष 2016 में पंचक्रोशी मार्ग स्थित खुशी नगर कालोनी में अवैध तौर पर प्लाट का सौदा कर 70-70 हजार कर दो बार ले लिए थे। बाद में पता चला था कि प्लाट अवैध है तो बाद उसने 25-25 हजार ज्यादा लेकर सुंदर नगर मेें प्लाट बेच दिया। पीडि़त को बाद में पता चला कि जो प्लाट उसने खरीदा है वह सरकारी जमीन पर है। मामले में पुलिस ने आरोपी अश्विन कासलीवाल के खिलाफ 420, 294 और 506 में केस दर्ज किया था तभी से वह फरार चल रहा है।

Advertisement

कई लोगों को अवैध कॉलोनियों में फंसाया

पद्मावती डेवलपर्स के नाम से कॉलोनी काटने वाले अश्विन कासलीवाल के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। उसने कई लोगों को सरकारी जमीन पर कॉलोनी काट लोगों को प्लाट बेच धोखाधड़ी की है। पूर्व में उसके खिलाफ रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग निवासी निलेश पिता रामचंद्र बिलोदिया और नयापुरा के राजेन्द्र पिता अशोक मेहता ने भी धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें