Advertisement

शहर कांग्रेस अध्यक्ष व साथियों पर केस दर्ज

धारा 144 के उल्लंघन व उपयंत्री के आवेदन पर कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने शहर में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस पर देवासगेट पुलिस ने अध्यक्ष सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते शहर में कलेक्टर द्वारा धारा 144 लगाई गई है जिसमें धरना, प्रदर्शन, आंदोलन प्रतिबंधित हैं। रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी व अन्य साथिी द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया था। शिवम दुबे सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण उपखंड क्रमांक 1 नगर पालिक निगम के आवेदन पर उक्त लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें