Advertisement

CBSE 10th -12th : जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साल 2025 की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स अपनी डेटशीट CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जैसा कि पहले सीबीएसई बोर्ड की ओर से कहा गया था और अब जारी हुई डेटशीट के अनुसार CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा। इसके अलावा कक्षा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 को इंग्लिश के पेपर के साथ शुरू होंगी। इस बार CBSE ने पिछले कुछ सालों से चली आ रही परंपरा से हटकर बड़े विषयों की परीक्षाएं पहले करवाने का फैसला किया है।

CBSE Board 10th Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा की तिथियां

Advertisement

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन (15 फरवरी को) अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य विषय की परीक्षा होगी।

 
तारीख विषय
15 फरवरी, 2025 अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य
20 फरवरी, 2025 विज्ञान
22 फरवरी, 2025 फ्रेंच/संस्कृत
25 फरवरी, 2025 सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी, 2025 हिंदी (कोर्स ए/कोर्स बी)
10 मार्च, 2025 अंक शास्त्र
18 मार्च, 2025 सूचान प्रौद्योगिकी

CBSE Board Intermediate Exams 2025: 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

Advertisement

सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन (15 फरवरी को) फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा की समाप्ति 4 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा के साथ होगी।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
तारीख विषय
15 फरवरी, 2025 व्यायाम शिक्षा
21 फरवरी, 2025 भौतिक विज्ञान
22 फरवरी, 2025 बिजनेस स्टडीज
24 फरवरी, 2025 भूगोल
27 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान
08 मार्च, 2025 गणित – मानक/अनुप्रयुक्त गणित
11 मार्च, 2025 अंग्रेजी ऐच्छिक/अंग्रेजी कोर
19 मार्च, 2025 अर्थशास्त्र
22 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान
25 मार्च, 2025 जीवविज्ञान
26 मार्च, 2025 लेखाकर्म
1 अप्रैल, 2025 इतिहास
4 अप्रैल, 2025 मनोविज्ञान

CBSE Class 10th

CBSE Class 12th

Related Articles

Write a review